बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन NDA के सभी 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की उम्मीदवारी को लेकर हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह को विधान परिषद चुनाव का उम्मीदवार बनाया है, जबकि जेडीयू ने निशांत कुमार को मैदान में उतारा है। नामांकन के दौरान सम्राट चौधरी, ललन सिंह, चिराग पासवान समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं महागठबंधन की ओर से RJD नेता सुनील सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया है। लेकिन उनकी उम्मीदवारी को लेकर राजद के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। क्या NDA विधान परिषद चुनाव में क्लीन स्वीप करेगा? क्या पवन सिंह की राजनीतिक पारी नई दिशा देगी? और क्या निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत है? जानिए इस रिपोर्ट में।
#PawanSingh #NishantKumar #BiharPolitics #MLCElection #NitishKumar #NDA #BiharNews