आख़िर क्यों आधी रात उठा लिए गए पप्पू यादव? | जानिए पूरा मामला

Updated: February 8, 2026 6:47 PM

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना स्थित उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 1995 के एक पुराने मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में दर्ज है।


पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई है, जबकि समर्थकों ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पहले IGIMS और फिर PMCH शिफ्ट किया गया।


हाल के दिनों में पप्पू यादव NEET छात्रा की मौत को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगातार सवाल उठा रहे थे। इस बीच, उनकी गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं।


#PappuYadav #PappuYadavArrest #BiharPolitics #BreakingNews #PatnaNews #PurniaMP #IndianPolitics #NEETIssue #BiharPolice #PoliticalNews #ParliamentSession #OppositionVoice