दौसा, राजस्थान: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न पूरे भारत में मनाया जा रहा है। सेना के सम्मान में देश के अलग-अलग शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के दौसा में बीजेपी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अविनाश गहलोत समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे लोग देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि नए भारत में अगर कोई आंतकी हरकत करता है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में उसका मुंहतोड जवाब दिया जाता है। भारत की शौर्यवान सेना के बहादुर जवान देश की रक्षा के लिए हर पल तैयार हैं। अविनाश गहलोत ने कहा- सेना के जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मनों को जवाब दिया है। उनके शौर्य के सम्मान में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि सेना के शौर्य को नमन है।
Dausa में निकाली गई भव्य Tiranga Yatra, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Updated: May 21, 2025 11:10 PM