बहन को कब्र से निकालकर Bank पहुंचा भाई, Odisha के इस मामले से हर कोई हैरान!

Updated: April 28, 2026 8:05 PM

ओडिशा के केन्दुझर जिले से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स अपनी मृत बहन का शव लेकर बैंक के बाहर पहुंच गया और पैसे की मांग करने लगा। जिसके बाद इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। मामला पटनाब्लॉक के मल्लीपोशी स्थित ओडिशा ग्राम्या बैंक शाखा का है। जानकारी के मुताबिक, डियानाली गांव के रहने वाले जीतू मुंडा अपनी बहन काला मुंडा के खाते में जमा करीब 19,300 रुपये निकालना चाहता था। लेकिन बैंक की ओर से मना करने और प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर उसने बहन के शव को कब्र से निकालकर बैंक के सामने लाकर रख दिया। जिसके बाद इस घटना ने तूल पकड़ लिया।


#OdishaNews #Keonjhar #ShockingNews #ViralNews #OdishaViralVideo #IndiaNews #BankIssue