"Nitish Kumar को हमेशा याद रखेंगे बिहार के लोग", Ram Kripal Yadav ने दिया बड़ा बयान!

Updated: April 14, 2026 8:49 PM

पटना (बिहार) : बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बीजेपी विधायकों की बैठक को लेकर कहा कि आज बीजेपी विधायकों की बैठक है। इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस दौरान ऑब्जर्वर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा कि आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस दौरान नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उसे लोग याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को अंधकार से प्रकाश में ले आए। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा बंगाल में चुनाव प्रचार करने के सवाल पर कहा कि बंगाल में राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी का कोई असर नहीं है। बंगाल में लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच है। ममता बनर्जी पर हमला करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि ममता बनर्जी हताशा में बयान दे रही हैं। बीजेपी सभी धर्मों और भाषा का सम्मान करती है।

#NitishKumar #BiharPolitics #RamKripalYadav #BiharCM #BJP #IndianPolitics #PoliticalNews