पटना,बिहार : आगामी 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे की चर्चाओं के बीच RJD प्रवतक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में चुनाव के 3 महीने के अंदर ही जिस तरह का घटनाक्रम हुआ है,ये सीधे तौर पर जनादेश का अपमान है। मृत्युंजय तिवारी बोले कि बिहार में जो नई सरकार बनने जा रही है और संभवत BJP के मुख्यमंत्री होंगे, क्या ऐसा जनादेश जनता ने दिया था। बिहार में शराबबंदी पर बात करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब से नीतीश कुमार NDA के साथ गए हैं तब से शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो गया है।
#RJD #NitishKumar #BiharPolitics #Patna #BreakingNews #Janadesh #PoliticalStatement