बिहार की राजनीति इन दिनों एक बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी दिखाई दे रही है। सत्ता के गलियारों में तेज हलचल है, और संकेत साफ हैं कि आने वाले 24 से 48 घंटे राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं... क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अहम फैसला लेने की तैयारी में हैं, जो न सिर्फ सरकार, बल्कि पूरे राजनीतिक समीकरण को बदल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल यानी मंगलवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि नीतीश कुमार इस दिन पहले कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस बैठक में सरकार के कुछ अहम और अंतिम फैसलों पर मुहर लग सकती है। इसके तुरंत बाद वे राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह मौजूदा सरकार का औपचारिक अंत होगा।
#NitishKumar #BiharPolitics #PoliticalNews #NDA #BiharGovernment #Patna #BreakingNews