22 बड़े प्रोजेक्ट के साथ J&K में NHAI का मेगा हाईवे नेटवर्क तैयार | Kashmir Development

Updated: May 24, 2026 5:38 PM

जम्मू-कश्मीर में तेजी से बदल रही सड़क कनेक्टिविटी की तस्वीर अब विकास की नई कहानी लिख रही है। NHAI द्वारा 2014 के बाद से पूरे किए गए 22 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स ने जम्मू से श्रीनगर तक सफर को पहले से ज्यादा आसान और तेज़ बना दिया है। 383 किलोमीटर लंबी सड़कों, बड़े टनल, फोर-लेन हाईवे और वायाडक्ट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च किए गए हैं। रामबन और बनिहाल के बीच चल रहे निर्माण कार्य, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और अमरनाथ यात्रा रूट पर हो रहे विकास कार्य जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी को नई दिशा दे रहे हैं।

#NHAI #JammuKashmir #HighwayProject #Infrastructure #JammuSrinagarHighway #KashmirDevelopment #RoadConnectivity