IANS Exclusive इंटरव्यू में Rannvijay Singha ने अपने नए शो ‘गोरिया चली गांव’ के बारे में की बातचीत

Updated: June 22, 2025 5:35 PM

मुंबई: आईएएनएस के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एक्टर और होस्ट रणविजय सिंह ने नए शो ‘गोरिया चली गांव’ के बारे में बातचीत की। रणविजय ने बताया यह शो न केवल मनोरंजन करेगा, बल्कि लोगों को गांव के जीवन के बारे में जानने और समझने का मौका भी देगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को गांव के जीवन की सादगी और सुंदरता को देखने और एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा। वहीं, उन्होंने अपने बचपन के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया, जब वह अपने दादा-दादी के गांव में जाते थे, और शो से मिलने वाले एक्सपीरियंस और स्ट्रगल के बारे में बताया।