West Asia और Europe में युद्ध को लेकर PM Modi ने जताई चिंता

Updated: June 16, 2025 6:09 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस दौरे पर हैं। यहां साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता व्यक्त की। उनका नकारात्मक प्रभाव सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। हम दोनों का मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। संवाद, समाधान और स्थिरता की बहाली मानवता का आह्वान है। हमने भूमध्यसागरीय क्षेत्र के साथ संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हैं कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। राष्ट्रपति महोदय, मैं आपको भारत आने का हार्दिक निमंत्रण देता हूं।