दिल्ली: देशभर में NEET परीक्षा को लेकर विवाद और पेपर लीक के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों और अभिभावकों की बढ़ती चिंताओं के बीच अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने री-एग्जाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET री-एग्जाम की नई तारीख 21 जून तय की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है और सरकार हमेशा छात्रों की मेहनत और भविष्य को लेकर संवेदनशील रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि NEET परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी और 7 मई तक NTA की शिकायत प्रणाली में कई आपत्तियां दर्ज की गईं। कुछ ऐसे सवाल भी सामने आए जो कथित “गेस पेपर” में मौजूद थे और वही प्रश्न इस साल के पेपर में भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत चर्चा की गई और NTA, केंद्र सरकार तथा उच्च शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
#NEETUG #NEETReExam #NEET2026 #DharmendraPradhan #NEETExam #NTA #NEETPaperLeak #EducationNews #NEETUpdate #ExamNews