"सरकार पेपर लीक रोकने में विफल..." NEET Controversy को लेकर सरकार पर बरसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Updated: May 19, 2026 7:33 PM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ के हजरतगंज में ज्येष्ठ माह के अवसर पर आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने “NEET एग्जाम को लीक एग्जाम” बना दिया है और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर देशभर के छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराज़गी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है।

#NEETControversy #AkhileshYadav #NEET #NEETPaperLeak #PaperLeak #SP #SamajwadiParty #EducationSystem #NEETScam