देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए आज का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा... नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का ऐलान कर दिया। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया ये फैसला… पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के गंभीर आरोपों के बीच आया है। ऐसे में अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी… हालांकि नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन इतना तय है कि 23 लाख से ज्यादा छात्रों को एक बार फिर परीक्षा देनी होगी। एजेंसी के मुताबिक… राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। दरअसल… नीट परीक्षा के बाद से ही पेपर लीक के आरोप लग रहे थे। कई राज्यों से परीक्षा से पहले सवाल वायरल होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद मामला लगातार तूल पकड़ता गया। अब केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। NTA ने कहा है कि जांच एजेंसी को सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि… इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
#NEETExamCancel #NEETUG2026 #NTA #NEETPaperLeak #CBIInvestigation #NEETNews #EducationNews #NEETExamUpdate