इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम! | Narendra Modi | Delhi Dehradun Expressway

Updated: April 14, 2026 5:48 PM

देहरादून, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि उत्तराखंड ने अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इस विकास यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, और आज राज्य उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रोजेक्ट राज्य के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा।

#NarendraModi #PMModi #Uttarakhand #Dehradun #Kedarnath #DelhiDehradunExpressway #Development #IndiaGrowth #Infrastructure