पुरी, ओड़िशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल के सीमित इस्तेमाल वाले बयान पर पद्मश्री सम्मानित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री की सोच बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने समय रहते आत्मनिर्भरता और संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में कदम नहीं बढ़ाए होते, तो आज युवाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता था। उन्होंने कोविड काल का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए सुझावों का देश पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा था। इसलिए पेट्रोल और डीजल का उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए जितनी जरूरत हो। वहीं, ‘नेशन फर्स्ट’ और आत्मनिर्भर भारत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की सात अपीलों पर सुदर्शन पटनायक ने कहा कि ये देश के विकास और कल्याण के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का सपना देखा है और देश उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
#NarendraModi #PMModi #SudarsanPattnaik #AtmanirbharBharat #NationFirst #ViksitBharat #SelfReliantIndia #EnergySaving #PetrolDiesel