PM Modi Netherlands Visit: भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद | Kumar Tuhin

Updated: May 15, 2026 4:48 PM

नीदरलैंड, एम्स्टर्डम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी नीदरलैंड यात्रा को लेकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बीच भारत के नीदरलैंड में राजदूत कुमार तुहिन ने इस दौरे को लेकर विस्तार से बातचीत की। राजदूत कुमार तुहिन ने कहा कि नीदरलैंड में नई सरकार बनने के बाद यह पहली उच्चस्तरीय मुलाकात होगी, इसलिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के नेता व्यापार, निवेश, नई तकनीक, सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी, शिक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड भारत का एक अहम व्यापारिक साझेदार है और यूरोप के लिए एक बड़ा प्रवेश द्वार भी माना जाता है। भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद इसकी भूमिका और मजबूत हो सकती है। ऊर्जा क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि नीदरलैंड में मौजूद कई बड़ी वैश्विक ऊर्जा कंपनियां पहले से भारत के साथ काम कर रही हैं। भारत की क्लीन एनर्जी और मिशन लाइफ जैसी पहलों को देखते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी के बड़े अवसर मौजूद हैं। निवेश और उद्योग पर बात करते हुए राजदूत ने कहा कि कई डच कंपनियां भारत में सक्रिय हैं, जबकि बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर नीदरलैंड में काम कर रहे हैं। इससे निवेश, स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

#NarendraModi #PMModi #Netherlands #KumarTuhin #IndiaNetherlands #StrategicPartnership #EconomicCooperation #TradeAndInvestment