पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TMC सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार की पहचान झूठ और जनता को गुमराह करने की राजनीति है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में किए गए अधिकांश वादे अधूरे रह गए हैं। उन्होंने मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि हर ब्लॉक में स्कूल खोलने की बात कही गई थी, लेकिन हकीकत में कई स्कूल बंद हो गए।
#NarendraModi #PMModi #Krishnanagar #WestBengal #TMC #MamataBanerjee #BJP #ElectionRally #Election2026 #BJPvsTMC #ModiSpeech #WestBengalElection