देहरादून, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा और लोगों के लिए सफर को आसान, तेज और सस्ता बनाएगा। पीएम मोदी ने बताया कि इस कॉरिडोर से यात्रा का समय कम होगा, पेट्रोल-डीजल पर खर्च घटेगा और परिवहन किराया भी कम होगा। इसके साथ ही इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹12,000 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है और यह परियोजना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।
#NarendraModi #PMModi #DelhiDehradunCorridor #EconomicCorridor #Uttarakhand #Dehradun #Infrastructure #Employment #Transport #BreakingNews