दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने उनके अनुभव और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सदन के सुचारु संचालन में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
#NarendraModi #HarivanshNarayanSingh #RajyaSabha #DeputyChairman #Parliament #DelhiNews #RSNews #Governance