Delhi से Meerut अब 57 मिनट! 22 फरवरी को Namo Bharat Train के तीसरे चरण का उद्घाटन

Updated: February 21, 2026 6:01 PM

दिल्ली-एनसीआर को 22 फरवरी को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में नमो भारत ट्रेन के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के इस चरण के शुरू होने से राजधानी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज और आरामदायक हो जाएगी। नमो भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेगी और दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 82 किलोमीटर का सफर महज 57 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इस कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश में पड़ता है, जिससे गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे शहरों को सीधा फायदा मिलेगा। रोजाना दिल्ली-एनसीआर के बीच आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के समय की बचत होगी। साथ ही इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।


#NamoBharat #DelhiMeerutRapidRail #DelhiNCR #NarendraModi #YogiAdityanath #InfraDevelopment #SuperfastConnectivity