Nalanda में क्यों मची भगदड़? Mandir में ऐसे गई 8 लोगों की जान!

Updated: March 31, 2026 11:48 PM

बिहार के नालंदा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां आस्था का सैलाब कुछ ही पलों में मातम में बदल गया… और खुशियों के बीच चीख-पुकार गूंज उठी। दरअसल, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को… मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे… लेकिन भीड़ का ये जनसैलाब अचानक बेकाबू हो गया… और फिर जो हुआ… उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर परिसर में पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था ना के बराबर थी… श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े थे… लेकिन कुछ लोग जल्दी दर्शन की कोशिश में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे… देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई… और फिर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए… कोई संभल नहीं पाया… कोई उठ नहीं पाया… और इसी कई जिंदगियां ने भीड़ के नीचे दबकर दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई… जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।


#NalandaStampede #BiharNews #TempleTragedy #StampedeHorror #SheetlaMataMandir #PrayersForVictims #NitishKumar