मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने कहा कि यहां तैनात चुनाव आयोग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो और किसी को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मतदान किया है, उन्हें निष्पक्ष और सही परिणाम मिलना चाहिए। हुमायूं कबीर के अनुसार, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान केंद्रों पर स्थिति पूरी तरह ठीक है और मतगणना प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लिए गए निर्णय भी सकारात्मक हैं।
#Murshidabad #WestBengal #HumayunKabir #AJUP #Election2026 #VotingDay #EC #ElectionCommission #BengalElections