"विश्व देह तो आत्मा है भारत", RSS प्रमुख Mohan Bhagwat का बड़ा बयान!

Updated: April 13, 2026 8:42 PM

नागपुर, महाराष्ट्र: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अध्यात्म का जिक्र करते हुए कहा कि कहा 'यूनान, मिस्र, रोम सब मिट गए जहां से, कुछ तो बात है जो मिटती नहीं हस्ती हमारी..' ये सब अध्यात्म के कारण है. ये अध्यात्म दुनिया के पास नहीं था, वो हमारे पूर्वजों के पास था। इसी वजह से जब दुनिया संकट में फंसती है, तो भारत की मार्ग दिखाता है. उन्होंने कहा कि अनेक समाज नष्ट हो गए, लेकिन हम कायम हैं, क्योंकि हमारे संत, ऋषि हमें तैयार करते रहे हैं। हमारे जीवन में सुखों की गारंटी हमारे संत-महात्मा हैं। संतों का सान्निध्य हमें ऐसे ही मिलता रहे, हमें ऐसी प्रार्थना करनी चाहिए. जब तक हमारा देश है, दुनिया में सब ठीक रहेगा, क्योंकि देह अगर विश्व है, तो आत्मा हमारा भारत है।

#MohanBhagwat #RSS #Nagpur #HinduPhilosophy #IndianSpirituality #Bharat #SanatanDharma