Dhurandhar 2 पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान! | Bengal Files | IANS Exclusive

Updated: April 1, 2026 5:19 PM

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: IANS से खास बातचीत में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब ‘बंगाल फाइल्स’ को राज्य में रिलीज़ नहीं होने दिया गया, तो उससे बड़ा मुद्दा क्या हो सकता है। मिथुन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि बिना फिल्म देखे ही उसे शुरुआत से ही विरोध किया गया और रिलीज़ नहीं होने दिया गया। वहीं ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ऐसा था तो इसे भी रोका क्यों नहीं गया। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी फिल्म को प्रोपेगेंडा कहना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े करता है।

#MithunChakraborty #Dhurandhar #Dhurandhar2 #BengalFiles #Kolkata #WestBengal #BJP #FilmControversy #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaNews #TrendingNews #HindiNews #LatestNews #BollywoodNews