Bengal में Vote डालते ही Mithun Chakraborty ने कर दिया बड़ा दावा!

Updated: April 29, 2026 3:47 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज सात जिलों की 142 सीटों पर सुबह से ही मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आम नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के बड़े नेता, मंत्री और सांसद भी अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच, हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। इसके अलावा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चल रही वोटिंग को लेकर मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कुछ कहा, सुनिए...


#MithunChakraborty #WestBengalElection #BengalVoting #BJP #Phase2Voting #BengalSecondPhaseVoting #Election2026 #BengalPolitics