Iran ने निभाई दोस्ती, India के लिए खोला Strait of Hormuz | Middle East Crisis

Updated: March 26, 2026 7:31 PM

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच भारत के लिए एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, ईरान ने होर्मुज जलमार्ग को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिससे वैश्विक समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर गहरा असर पड़ सकता है। बता दें कि ईरान ने साफ किया है कि उसने होर्मुज को पूरी तरह बंद नहीं किया है, बल्कि चुनिंदा देशों को इसमें राहत दी गई है। जिनमें भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देश शामिल हैं। ईरान ने इन्हें मित्र देश बताते हुए उनके जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। खास बात ये है कि इसमें भारत का भी नाम शामिल है।


#IranIndiaRelations #StraitOfHormuz #MiddleEastCrisis #GlobalOilSupply #Geopolitics #EnergySecurity #Iran #India #AbbasAraghchi #PMModi