मऊ में राजनीतिक हंगामे के बीच शुरू हुई नई ट्रेन सेवा | एके शर्मा का सपा पर आरोप | Varanasi

Updated: May 13, 2026 11:17 AM

मऊ, यूपी: दोहरीघाट से वाराणसी के लिए नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और नोकझोंक देखने को मिली। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय की मौजूदगी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में एके शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों ने कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की, हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नाकाम कर दिया।

#Mau #UP #NewTrainService #DohriGhat #Varanasi #AKSharma #RajeevRai #SP #BJP #PoliticalClash #UttarPradesh