Delimitation Bill का Supriya Sule ने किया समर्थन, शरद पवार जाएंगे NDA में? Sharad Pawar | NDA | NCP|

Updated: July 15, 2026 10:28 PM

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से वो भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं, जिसकी कल्पना शायद विपक्षी गठबंधन (INDIA Alliance) ने कभी नहीं की होगी! क्या 'पॉवर पॉलिटिक्स' के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार कोई नया खेल खेलने जा रहे हैं? मुंबई में मंगलवार देर रात हुई कुछ बेहद गुप्त मुलाकातों ने राज्य की सियासत को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। एनसीपी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और अजित पवार गुट के प्रफुल्ल पटेल व सुनील तटकरे की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अलग-अलग मुलाकातों ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। इस वीडियो में जानिए:

क्या शरद पवार गुट के विधायक बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में शामिल होने जा रहे हैं?

अजित पवार के बाद सुनेत्रा पवार के नेतृत्व पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

सुप्रिया सुले ने संसद के आगामी सत्र में 131वें संविधान संशोधन बिल (लोकसभा परिसीमन विधेयक) का समर्थन करने के संकेत क्यों दिए?

कांग्रेस नेता नाना पटोले, बीजेपी के श्रीकांत भारतीय और जयंत पाटिल ने इस पूरे ड्रामे पर क्या कहा?


#MaharashtraPolitics #SharadPawar #DevendraFadnavis #SupriyaSule #NCP #IndiaAlliance #NDA #Jayant Patil #MaharashtraNews #PoliticalCrisis #Delimitation2026 #HindiNews