कच्छ का खडीर बेट इलाका बड़े बदलाव का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूरदर्शी विजन के तहत इस क्षेत्र में कच्छ के रण में सफेद रेगिस्तान और समुद्र को चीरते हुए एकला से बम्भंका तक 22 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कच्छ के ‘रोड टू हेवन’ की तर्ज पर 140 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही इस "रोड टू इनफिनिटी" से खडीर बेट के 12 गांवों की 12,000 से अधिक आबादी को लाभ होगा और सही मायने में यहां विकास का सूरज उगेगा। पहले इस इलाके के लोगों को भचाऊ तालुका मुख्यालय पहुंचने के लिए 150 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करना पड़ता था, लेकिन अब यह दूरी केवल 75 से 80 किलोमीटर रह जाएगी।
#Kutch #RoadToInfinity #GujaratDevelopment #Infrastructure #TourismIndia #Dholavira #RannOfKutch