पीएम मोदी के स्वागत में सजा कोलकाता, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह | West Bengal | Narendra Modi

Updated: May 9, 2026 12:01 PM

पश्चिम बंगाल में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बड़े स्तर पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम किए गए हैं। समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। ग्राउंड में पंडाल, बैठने की व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, समारोह में शामिल होने के लिए लोगों की भी भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। आज यहां बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई है।

#Kolkata #WestBengal #PMModi #NarendraModi #OathTakingCeremony #BrigadeParadeGround #BJP #BengalPolitics