Kirodi Lal Meena ने बीज बनाने वाली फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण

Updated: June 3, 2025 1:49 PM

श्रीगंगानगर ( राजस्थान )- राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोणी लाल मीणा ने आज श्रीगंगानगर में बीज बनाने वाली फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि मंत्री किरोणी लाल मीणा ने कहा कि किसानों को नकली बीज बेचा जा रहा था जिस कारण से किसानों को नुकसान हो रहा है और खेतों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कई फैक्ट्रियां हरियाणा और पंजाब से सटे हुए बॉर्डर पर बनी हुई हैं और यहां से देश के कई राज्यों में यह बीज सप्लाई होते हैं।