Karnataka में CM बदलने की तैयारी, Siddaramaiah की जगह लेंगे DK Shivakumar!

Updated: May 26, 2026 10:59 PM

बदलते वक्त के साथ... कर्नाटक में सियासी हलचल तेज़ होती जा रही है... सत्ता के गलियारों में एक ही सवाल गूंज रहा है... क्या कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने वाला है..... क्या सिद्धारमैया की जगह अब डीके शिवकुमार लेने जा रहे हैं... और इन तमाम अटकलों के बीच... दिल्ली राजनीतिक खींचतान का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है... जहां कांग्रेस हाईकमान मंथन में जुटा हुआ है... दरअसल, आज यानी मंगलवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन और कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का ऐसा दौर चला... जिसने कर्नाटक की राजनीति में हलचल और बढ़ा दी... मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच कई चरणों में बातचीत हुई... पहले संयुक्त बैठक... फिर वन-टू-वन मुलाकातें... और उसके बाद बंद कमरे में लंबी राजनीतिक चर्चा... ऐसे में सूत्र बता रहे है कि... कांग्रेस नेतृत्व अब कर्नाटक में सत्ता और संगठन के बीच नया संतुलन बनाने की कोशिश में जुटा है... पार्टी के भीतर कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि सिद्धारमैया अब पद छोड़कर डीके शिवकुमार के लिए रास्ता बनाएं... क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शिवकुमार ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी... यही वजह है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

#KarnatakaPolitics #DKShivakumar #Siddaramaiah #Congress #KarnatakaCM #RahulGandhi #PoliticalNews