कानपुर से सामने आया एक ऐसा मामला जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। ITBP जवान विकास सिंह अपनी मां के इलाज में हुई कथित मेडिकल लापरवाही से परेशान होकर उनकी मां का कटा हुआ हाथ लेकर सीधे पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए। आरोप है कि गलत इंजेक्शन और इलाज में लापरवाही की वजह से उनकी मां निर्मला देवी का हाथ काटना पड़ा। जब पुलिस कार्रवाई में देरी हुई, तो मामला और बढ़ गया। बाद में 40 से 50 ITBP जवान भी कमिश्नरेट पहुंच गए, जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया।
#Kanpur #ITBP #VikasSingh #MedicalNegligence #KanpurNews #UPNews #ITBPJawan