पश्चिम बंगाल की राजनीति में तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पहले सोनारपुर में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले का विरोध हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, अंडे फेंके और भारी हंगामा किया। वहीं अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमले की घटना ने राज्य की राजनीति को और गर्मा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कल्याण बनर्जी चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान काले झंडे दिखाए गए, जोरदार नारेबाजी हुई और हालात इतने बिगड़ गए कि धक्का-मुक्की और मारपीट जैसी स्थिति बन गई। आरोप है कि इस झड़प में कल्याण बनर्जी के सिर पर चोट लगी और वे जमीन पर गिर पड़े।
लगातार दो दिनों में टीएमसी नेताओं के साथ हुई इन घटनाओं ने पश्चिम बंगाल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और टकराव को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट।
#KalyanBanerjee #AbhishekBanerjee #WestBengal #TMC #BengalViolence #MamataBanerjee #BJPvsTMC #PoliticalViolence #BreakingNews #BengalPolitics