पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बार चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ उतर चुकी है। ताबड़तोड़ रैलियां, रोड शो और जनसभाओं के जरिए बीजेपी राज्य में सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जलपाईगुड़ी में जोरदार रोड शो किया और एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में नड्डा ने राज्य की जनता से वादा करते हुए कहा कि अगर बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनती है, तो यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू किया जाएगा। उन्होंने इसे समानता और न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया।
#UCC #JPNadda #WestBengalElections #BJP #TMC #IndianPolitics #NDA