Jinnah Row: जम्मू यूनिवर्सिटी में जिन्ना के नाम पर बवाल, फैसला 24 मार्च को! | Muhammad Ali Jinnah

Updated: March 23, 2026 4:32 PM

जम्मू यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के एमए सिलेबस में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना पर एक अध्याय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर छात्रों और छात्र संगठनों, खासकर एबीवीपी, ने विरोध प्रदर्शन किया और सिलेबस से इस विषय को हटाने की मांग उठाई। मामले में सन्नक श्रीवत्स ने कहा कि जैसे ही सिलेबस सार्वजनिक हुआ, संगठन ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। छात्रों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय की विभागीय समिति ने जिन्ना, सर सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से जुड़े विषयों को हटाने की सिफारिश की है। इस विवाद ने अब सियासी रंग भी ले लिया है। फिलहाल मामला बोर्ड ऑफ स्टडीज के पास लंबित है, जिस पर 24 मार्च को अंतिम फैसला लिया जाएगा। अब देखना होगा कि छात्रों के विरोध और सियासी बयानबाजी के बीच विश्वविद्यालय क्या निर्णय लेता है।

#JammuUniversity #JinnahControversy #ABVP #StudentProtest #IndiaNews #BreakingNews #PoliticalNews #UPPolitics #ShivSenaUBT #Congress #JKNC #TrendingNews