पुरी, ओडिशा : भक्ति, आस्था और समर्पण की प्रतीक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में बस कुछ ही दिन शेष हैं। पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। वहीं, श्री गुंडीचा मंदिर में भी रथयात्रा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां कई नए कार्य किए जा रहे हैं। श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बताया कि श्री गुंडीचा मंदिर में मेघनाद दीवार का निर्माण, पत्थर का काम, नया सूचना केंद्र, लैंडस्केपिंग और एलईडी डिस्प्ले समेत कई महत्वपूर्ण काम कराए जा रहे हैं। ये सभी कार्य रथ यात्रा से पहले पूरे हो जाएंगे।
Shri Jagannath Rathyatra 2025: Puri में महाप्रभु के स्वागत की भव्य तैयारियां
Updated: June 8, 2025 10:27 PM