Jabalpur Cruise Accident के पीछे लापरवाही या तूफान? जानें हादसे का पूरा सच!

Updated: May 1, 2026 8:18 PM

बीते दिन मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध से एक ऐसी दर्दनाक घटना की खबर आई... जिसने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया... जहां पानी में सिर्फ एक क्रूज नहीं डूबा… बल्कि कई परिवारों की खुशियां, कई सपने और कई जिंदगियां एक ही पल में हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गईं। जो लोग कुछ घंटों पहले तक अपने अपनों के साथ हंसी-खुशी सफर का आनंद ले रहे थे… उन्हें क्या पता था कि ये सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। शांत और सुकून भरे इस बांध का पानी अचानक चीखों, अफरा-तफरी और मदद की गुहार से गूंज उठा। दरअसल, अचानक बदले मौसम के कारण तूफानी हवाओं ने क्रूज को इस तरह झकझोरा कि वो संतुलन खो बैठा… और देखते ही देखते पानी में पलट गया। जिसके बाद कुछ ही सेकंड में हालात ऐसे बदले कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार... इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है… जबकि 22 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। लेकिन कई परिवारों की आंखें अब भी अपनों के इंतजार में दरवाजे पर टिकी हैं… ऐसे में हर गुजरता पल उनकी उम्मीदों को तोड़ता जा रहा है।


#JabalpurAccident #BargiDam #CruiseAccident #JabalpurAccidentNews #MPNews #BoatAccident #RescueOperation