अहमदाबाद, गुजरात: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक माहौल देखने को मिल रहा है। स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जमा हो रही है, जो भारतीय टीम का उत्साहपूर्वक समर्थन कर रही है। फैंस हाथों में तिरंगा और खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए स्टेडियम की ओर बढ़ रहे हैं। स्टेडियम परिसर में रंग-बिरंगे झंडे और पोस्टरों के बीच उत्साहित प्रशंसक भारतीय टीम की जीत की कामना कर रहे हैं। लोगों से बातचीत में फैंस ने कहा कि टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
#INDvsNZFinal #T20WorldCup2026 #TeamIndia #NarendraModiStadium #CricketFans