Sourav Ganguly के साथ बैठक पर बोले खेल मंत्री, युवाओं के लिए बनाया बड़ा प्लान | Mamata Banerjee

Updated: June 18, 2026 12:30 AM

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और सौरभ गांगुली के साथ हुई बैठक में पश्चिम बंगाल, विशेषकर कोलकाता के युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने और उन्हें आईपीएल सहित विभिन्न खेल मंचों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। पूर्व खेल मंत्री के कार्यकाल पर सवाल पूछे जाने पर डॉ. खान ने कहा कि विभाग की स्थिति को सुधारना एक बड़ी चुनौती है और उन्हें कई व्यवस्थाओं को फिर से व्यवस्थित करना होगा। मेसी कॉन्सर्ट विवाद और शतद्रु दत्ता को क्लीन चिट दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की अनियमितता या टिकटों की कालाबाजारी हुई है तो दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई टिकट ब्लैक में बेचे गए और कार्यक्रम के दौरान हुई कुछ घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थीं। वहीं कोलकाता में हॉकरों के समर्थन में सड़कों पर उतरी ममता बनर्जी पर भी उन्होंने निशाना साधा। डॉ. खान ने आरोप लगाया कि राज्य में रोजगार से जुड़े मुद्दों के कारण युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा है।

#IndranilKhan #WestBengal #SportsMinister #SouravGanguly #MamataBanerjee #Kolkata #WestBengalPolitics #MessiConcert