IndiGo फ्लाइट में DANGER, Mumbai Airport पर हड़कंप!

Updated: April 1, 2026 8:14 PM

मुंबई एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर ने सामने आई है... जहां एक संदिग्ध संदेश मिलने के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। ये पूरा मामला उस समय का है... जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 को उसकी अगली उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा था। रूटीन चेकिंग के दौरान जब एयरपोर्ट स्टाफ की नजर टॉयलेट में पड़े एक टिश्यू पेपर पर पड़ी, जिस पर ‘डेंजर’ लिखा हुआ था, तो तुरंत इसे गंभीरता से लिया गया। बिना किसी देरी के एयरपोर्ट स्टाफ ने इस संदिग्ध सूचना को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम और नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।


#MumbaiAirport #IndiGoFlight #FlightAlert #AirportSecurity #BreakingNews #AviationSafety #MumbaiNews