Delhi की सड़कों पर लहराया भारत-रूस दोस्ती का झंडा | Two Nations One Throttle | India-Russia

Updated: March 21, 2026 8:25 PM

दिल्ली की सड़कों पर उस वक्त एक खास नज़ारा देखने को मिला जब 400 से ज्यादा बाइकर्स एक साथ एक अनोखे संदेश के साथ निकले। दिल्ली बाइकर्स ब्रेकफास्ट रन (DBBR) ने रूसी दूतावास के साथ मिलकर इस भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। ‘Two Nations, One Throttle’ थीम पर आयोजित इस रैली का मकसद भारत और रूस के बीच दोस्ती और साझेदारी को मजबूत करना था। यह आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध में जीत के 81 वर्ष पूरे होने के मौके पर किया गया। रैली के दौरान ‘Hindi-Russi Bhai Bhai’ का संदेश भी दिया गया, जो दोनों देशों के लंबे और मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। इस दौरान भारतीय और रूसी बाइकर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए।

#IndiaRussia #BikeRally #DelhiNews #DBBR #Bikers #Russia #IndiaNews #Friendship #HindiRussiBhaiBhai #TwoNationsOneThrottle #MotorcycleLife