IIT गांधीनगर के वैज्ञानिक की बड़ी खोज: हाइड्रोजेल तकनीक से आसान होगी कोलन ट्यूमर सर्जरी

Updated: April 19, 2026 7:44 PM

गुजरात के मेहसाणा निवासी और IIT गांधीनगर के रिसर्च स्कॉलर हर्षिल दवे ने मेडिकल साइंस में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक नई हाइड्रोजेल-बेस्ड तकनीक विकसित की है, जो कोलन ट्यूमर (Colorectal Polyps) की सर्जरी को ज्यादा सुरक्षित और आसान बना सकती है।


इस तकनीक की खास बात इसकी “शियर-थिनिंग” प्रॉपर्टी है, जिससे यह प्रेशर पड़ने पर लिक्विड बन जाती है और बाद में फिर से जेल में बदल जाती है। डॉक्टर इसे आसानी से इंजेक्ट कर ट्यूमर के नीचे कुशन बना सकते हैं, जिससे सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित हो जाती है।


इस रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और हर्षिल दवे को “विक्रम साराभाई यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह तकनीक भविष्य में कोलन कैंसर के इलाज में बड़ा बदलाव ला सकती है।


#IITGandhinagar #MedicalBreakthrough #Hydrogel #CancerResearch #IndianScientist #Innovation