दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर Himanta Biswa Sarma को CM Vishnu Deo Sai ने दी शुभकामनाएं!

Updated: May 12, 2026 9:17 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंता बिस्वा सरमा को शुभकामनाएं दीं और उन्हें असम का लोकप्रिय नेता बताया. उन्होंने कहा कि शपथ समारोह में भारी जनसैलाब उमड़ा था. वहीं, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत छूट देने के फैसले पर सीएम साय ने कहा कि सरकार का पहला वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ था, जबकि दूसरा वर्ष ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है, इसी के तहत महिलाओं को यह बड़ी राहत दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी जल्द उनके सुझावों पर अमल करेगी. साथ ही सनातन धर्म पर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि जिन्होंने सनातन के खिलाफ बोला, उनका हश्र पूरे देश ने देखा है.


#HimantaBiswaSarma #VishnuDeoSai #AssamCM #BJP #AssamPolitics #NarendraModi #PoliticalNews