Himanta Biswa Sarma ही होंगे Assam के CM, इस दिन लेंगे शपथ!

Updated: May 10, 2026 6:51 PM

पूर्वोत्तर की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर असम की सत्ता संभालने जा रहे हैं। आज यानी रविवार को बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल की अहम बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा भी पेश कर दिया। अब 12 मई को गुवाहाटी में होने वाले भव्य समारोह में हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं इस बार का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास माना जा रहा है। गुवाहाटी के खानापारा वेटेरिनरी कॉलेज खेल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।


#HimantaBiswaSarma #AssamCM #AssamPolitics #BJP #PMModi #NDA #HimantaBiswaSarmaNews