पासपोर्ट विवाद को लेकर Rahul Gandhi पर क्या बोले Himanta Biswa Sarma?

Updated: April 7, 2026 9:35 PM

गोलाघाट, असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज डेरगांव के बरजान खेल ग्राउंड में बीजेपी उम्मीदवार डॉ. मृदुल कुमार दत्ता के समर्थन में एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया। इस सभा में 25,000 से अधिक लोग मौजूद थे। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मृदुल दत्ता आगामी चुनावों में शानदार जीत हासिल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर असम में सरकार बनाएगी। इस दौरान कांग्रेस की ओर से अपनी पत्नी पर 3 पासपोर्ट रखने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम हिमंत ने कहा कि आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा भागते फिर रहे हैं। कुछ दिनों में अखिल गोगोई भी भागते फिरेंगे। उन्होंने कहा कि अखिल गोगोई बच्चे हैं। उनका लक्ष्य बड़ी मछली को पकड़ना है। उन्होंने कहा कि जरूर ये दस्तावेज पवन खेड़ा को राहुल गांधी ने दिए होंगे। हमें उन तक पहुंचना है।


#HimantaBiswaSarma #RahulGandhi #PawanKhera #AssamPolitics #PassportControversy #BJPvsCongress #BreakingNews