Assam में Himanta Biswa Sarma ने दिया इस्तीफा, अगला CM कौन? हलचल तेज!

Updated: May 6, 2026 7:39 PM

असम विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचंड जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन ने एक बार फिर सत्ता में दमदार वापसी की है… और इसी जीत के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इसी बीच… मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया... आज यानी बुधवार को उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया… वहीं इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संविधान के मुताबिक है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होते ही… उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी की… जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हिमंता ने यह भी साफ किया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण 11 मई के बाद ही होगा। हालांकि 12 मई को लेकर चर्चा जरूर है… लेकिन अंतिम तारीख का ऐलान अभी बाकी है।


#AssamElection2026 #HimantaBiswaSarma #AssamPolitics #BJPassam #NDAWin #IndianPolitics #AssamPoliticalNews