गुजरात की मॉडल लाइब्रेरी: 24x7 फ्री स्टडी हब बना ग्रामीण शिक्षा की मिसाल | वतन प्रेम योजना

Updated: May 28, 2026 10:46 PM

सूरत, गुजरात: ‘वतन प्रेम योजना’ के तहत बारडोली तालुका के नानी भटलाव गांव में बनी आधुनिक लाइब्रेरी ग्रामीण शिक्षा की एक बड़ी मिसाल बन गई है। कोरोना काल 2021 में युवा सरपंच अंकित चौधरी ने एक जर्जर कम्युनिटी हॉल में इसकी शुरुआत की थी, जो आज एक दो मंजिला आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित हो चुकी है। एनआरआई प्रतापभाई पंड्या के 7 लाख रुपये के दान और सरकार की 10.5 लाख रुपये की ग्रांट से इस लाइब्रेरी को पूरी तरह विकसित किया गया। यहां छात्रों के लिए किताबें, वाईफाई और 24x7 पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है।

#GujaratNews #VatanPremYojana #Bardoli #Surat #ModernLibrary