गिरिराज सिंह ने TMC को दिया नया नाम!| TMC | Trinamool Congress | Giriraj Singh

Updated: April 14, 2026 5:47 PM

पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने TMC और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी की Trinamool Congress की मूल पार्टी भी कांग्रेस ही रही है और राहुल गांधी भी कांग्रेस से हैं, इसलिए दोनों को चचेरे-ममेरे भाई कहा जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से TMC का शासन है, लेकिन इतने लंबे समय में ये लोग यह नहीं बता पाते कि गरीबी कितनी कम हुई, बेरोजगारी कितनी घटी, कितनी नौकरियां दी गईं, कितने घर बनाए गए और कितनी सड़कें बनीं। बार-बार “SIR, SIR, बांग्लादेशी, बांग्लादेशी” का मुद्दा उठता है। गिरिराज सिंह का आरोप है कि अब तक बांग्लादेशियों के वोट लेना और बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों का रेड कार्पेट से स्वागत करना ही TMC की नीति बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के हिंदुओं के सामने अब अपने अस्तित्व की लड़ाई है और बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठिए हावी होते जा रहे हैं। इसी संदर्भ में गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अब TMC, त्रिणमूल कांग्रेस नहीं रही, बल्कि “तालिबान, मुस्लिम बांग्लादेशी, कांग्रेस” हो गई है और अब लड़ाई घुसपैठियों को बाहर करने और हिंदुत्व को बचाने की है।

#GirirajSingh #MamataBanerjee #TMC #TrinamoolCongress #RahulGandhi #Congress #WestBengalPolitics #IndiaPolitics