"खुद को PM समझने लगी हैं Mamata Banerjee", Giriraj Singh का बड़ा बयान!

Updated: March 8, 2026 7:22 PM

बेगूसराय, बिहार: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी खुद को बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री समझने लगी हैं और राज्य की हालात पर ध्यान देने के बजाय राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर रही हैं। गिरिराज सिंह ने ममता सरकार पर अवैध तरीके से नागरिकता देने और वोट अधिकार दिलाने के प्रयासों के लिए भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की जनता हर मामले का हिसाब लेगी। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके आरोप झूठे हैं और उनके पास किसी भी दावे का ठोस सबूत नहीं है।


#GirirajSingh #MamataBanerjee #RashtrapatiVisit #BengalPolitics #RahulGandhi